-->


MP TOP STORIES

Monday, November 21, 2011

प्रो. ए.पी. दुबे फेडकूटा निर्विरोध राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चयनित

 १७ नवम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संघ की सामान्य सभा में हुए चुनाव
सागर /विश्वविधालय शिक्षक संघ, डा. हरीसिंह गौर विश्वविधालय, सागर के अध्यक्ष प्रो. ए.पी. दुबे को फेडरेशन आफ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटीज टीचर्स एशोसिएशन (फेडकूटा) का निर्विरोध राष्ट्रय संयुक्त सचिव चुना गया है। विगत १७ नवम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संघ की सामान्य सभा में हुए चुनाव में प्रो. दुबे को मध्य प्रांत में केन्द्रीय विश्वविधायों में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में आवाज बुलन्द करने को यह महती जिम्मेवारी दी गई है।


फेउकूटा निवर्तमान अध्यक्ष डा. आदित्य नारायण मिश्रा तथा वर्तमान सचिव डा. तवरेज आलम खान ने इस आशय की घोषणा की । स्मरणीय है कि डा. हरीसिंह गौर विश्वविधालय सहित देश के ४० केन्द्रीय विश्वविधालय फेडकूटा से जुङे हैं। पहली बार मध्य प्रांत के केन्द्रीय विश्वविधालयों से सागर विश्वविधालय का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के स्तर पर प्रतिनिधित्व हुआ है।
    राष्ट्रीय संघ की उक्त बैठक में प्रो. दुबे ने विश्वविधालय में शिक्षकों की पदोन्नति, नियुक्ति एवं अकादमिक क्षेन्न की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया।  उन्होने केन्द्रीय विश्वविधालय बनने के तीन वर्ष बाद भी आर्डिनेंस मानव संसाधन मंन्नालय में अटके होने तथा विजिटर नामिनी न मिल पाने के चलते सागर विश्वविधालय के शिक्षकों को होने वाली क्षति का मुद्‌दा उठाकर नव निर्वाचित कार्यकारिणी से इस मुद्‌दे को मानव संसाधन मंन्नालय तथा महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रखने का आग्रह किया। 

संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणीं ने इस पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रो. दुबे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठकें क्रमानुसार प्रत्येक केन्द्रीय विश्वविधालय में करने का सु।ाव भी दिया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। प्रो. दुबे के अनुसार इससे विश्वविधालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय संघ के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा।
    
प्रो. दुबे को राष्ट्रीय संघ के संयुक्त सचिव बनने पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक भानु राणा, डा. पुन्ताम्बेकर, डा. के.के.एन.शर्मा, डा. डी.सी.शर्मा, डा. आर.के. न्निवेदी, डा. एस.एच.आदिल, डा. एच. थामस, डा.ए.डी.शर्मा, डा.एम.डी.खरया, डा. सविता गुप्ता, डा. रश्मि सिंह, डा.एम.डी.खरया, डा.मो. ऐजाज खान, डा. उमेश सराफ आदि शुभचिन्तकों ने बधाई दी।

0 comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio