शहर की पहली छात्रा हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की
सागर. सागर की विनीता साहू ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षा में ऑल-इंडिया-134 वीं रैंक प्राप्त करके शहर के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। वह शहर की ऐसी पहली छात्रा हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। विनीता के अलावा सागर के ही अनूप जैन ने ऑल-इंडिया में 272वीं रैंक और जवाहर लाल नेहरु पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु ऋषि बिसेन ने 508वीं रैंक प्राप्त करके शहर को गौरवान्वित किया है। इंदौर की प्रियंका दीक्षित, रुचिका दिवाकर और संदीप सोनी भी सफल रहे हैं। भोपाल की भी दो छात्राओं का इसमें चयन हुआ है। चार इमली निवासी गुंजन वाष्ण्रेय को 199वीं और प्रज्ञा सिंह को 662वीं रैंक मिली है। गुंजन के पिता एमके वाष्ण्रेय आईएएस अधिकारी हैं और प्रशासन अकादमी के संचालक हैं।
गुंजन ने जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर से एमबीए किया है। उन्हें चौथे प्रयास में यह सफलता मिली है। वहीं प्रज्ञा को तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। उन्होंने सरोजिनी नायडू गल्र्स कॉलेज, भोपाल से जिओग्राफी में एमए किया है। उनके पिता एसपी सिंह आईएफएस अफसर हैं। वर्तमान में वह प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फारेस्ट के पद पर पदस्थ हैं।

0 comments:
Post a Comment