उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के एन.एस.एस. द्वारा प्रत्येक जिले में 10 गांव गोद लिये जायेंगे। इन गांवों में स्वच्छता सहित समग्र विकास के प्रयास मॉडल के रूप में किये जायेंगे।सलाहकार समिति की बैठक में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री जयदीप गोविंद, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय सहित जबलपुर, ग्वालियर, रीव, इंदौर, सागर विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, रेडक्रास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिये कि तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों में भी एन.एस.एस. प्रारंभ किया जाये। जिला स्तर पर एन.एस.एस. के कार्यक्रमों के संचालन के लिये एक समिति गठित की जाये। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम भी हाथ में लिये जायें।

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिये विश्वविद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ गठित किया जाये। आपदा प्रबंधन संस्थान के माध्यम से एन.एस.एस. के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाये। स्वच्छ और हरे-भरे मध्यप्रदेश के लिये अभियान चलाया जाये।
बैठक में यह भी तय किया गया कि एन.एस.एस. का इस वर्ष राज्य स्तरीय शिविर 21 फरवरी, 2010 को विदिशा जिले के सेमलखेड़ी में आयोजित किया जाये। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना का भवन बनाने के भी निर्देश दिये गये।

प्रदेश के महाविद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को एन.एस.एस. से जोड़ने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। एन.एस.एस. के प्रमाण-पत्र धारी छात्र-छात्राओं को शासकीय सेवा में वरीयता देने के संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी कराने के लिये कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने विश्वविद्यालय कुलपतियों द्वारा उनके शैक्षणिक क्षेत्र के महाविद्यालयों के नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिये। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित किये जा रहे खेल मैदानों में से प्रत्येक जिले में एक खेल मैदान एन.एस.एस. द्वारा मॉडल के रूप में विकसित करने के भी उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिये।

महाविद्यालयों के आसपास गुटखा और तम्बाखू की दुकाने हटाने के निर्देश दिये गये। पॉलीथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिये जन-जागरूकता में भी एन.एस.एस. की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि शीघ्र ही एन.एस.एस. की गतिविधियों का एक कैलेण्डर जारी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment