-->


MP TOP STORIES

Saturday, February 21, 2009

आज होगा मप्र के पहले केन्द्रीय विश्वविद्यालय का विधिवत शुभारंभ...

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह 21 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे मप्र के पहले केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनने वाले डॉ0 हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनने का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
सागर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर अखिलेश्वर प्रसाद दुबे ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन सिंह विश्वविद्यालय परिसर मे स्थित डॉ0 गौर के समाधि स्थल मैदान मे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की विधिवत शुरूआत के लिए ग्रेनाइट पत्थर की आधारशिला रखने के साथ साथ कन्या छात्रावास व अतिथि भवन का शिलान्यास भी करेंगें।
इसी मौके पर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा डॉ0 हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह का नागरिक अभिनंदंन करेगा।
इस सिलसिले में मोर्चे के संरक्षक समाजवादी ंचिंतक रघू ठाकुर का कहना है कि केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह का नि:संदेह हमारे संघर्ष के बदले मे उपकार है। सागर शहर इस बड़ी उपलब्धि को पाकर कृतज्ञता स्वरुप श्री सिंह का नागरिक अभिनन्दन कर रहा है।
मोर्चो के सदस्य एवं पूर्व विधायक सुनील जैन ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री 21 फरवरी की सुबह दिल्ली से विमान द्वारा खजुराहो आएंगें। वहां से सागर हैलीकाप्टर से साढ़े 10 बजे सागर पहुंचेगें। श्री सिंह केन्द्रीय विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद नागरिक संघर्ष मोर्चे द्वारा पीली कोठी के समीप आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह मे शिरकत करेंगें।
गौरतलब है कि डॉ0 हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाए जाने की मांग पिछले 30 वर्षों से उठाई जा रही थी। सबसे पहले यह मांग 1978 मे उठाई गई तब इस मांग को लेकर 55 दिनों तक विश्वविद्यालय बंद रहा था। बाद मे सागर की पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन ने एक गैर शासकीय विधेयक के रूप मे इस मांग को विधानसभा मे उठाया। प्रदेश सरकार ने भी इस सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार के पास भेजा।



0 comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio