सरकार द्वारा जारी अलग-अलग आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सिंगरौली व सिवनी के कलेक्टरों को बदला गया है।
आदेश के अनुसार डा. संदीप खन्ना अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल को महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ किया गया है। महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्रीमती माला श्रीवास्तव शनिवार को सेवानिवृत्त हो गई।
दिलीप मेहरा अपर मुख्य सचिव जेल एवं संसदीय कार्य को अध्यक्ष व्यावसायिक परीक्षा मंडल, विवेक पोरवाल कलेक्टर सिंगरौली को मिशन संचालक राजीव गांधी जलग्रहण मिशन एवं पदेन उपसचिव ग्रामीण विकास विभाग तथा समन्वय मध्याह्न भोजन कार्यक्रम एवं संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान बाल्मी, मनोहरलाल दुबे उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय को कलेक्टर सिवनी तथा पी. नरहरि कलेक्टर सिवनी को कलेक्टर सिंगरौंली बनाया गया है। श्रीमती सोनाली एन. वायंगणकर संचालक नर्मदा घाटी विकास को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तथा राहुल जैन अनुविभागीय अधिकारी महू को सीईओ जिला पंचायत श्योपुरकला बनाया गया है।
श्रीमती आभा अस्थाना प्रमुख सचिव प्रमुख सचिव धार्मिक न्याय व धर्मस्व को वर्तमान कार्यो के साथ जेल व संसदीय कार्य विभाग का भी प्रभार दिया गया है। दिलीप मेहरा द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एसके चतुर्वेदी अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।

0 comments:
Post a Comment