प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किये जायेंगे विश्वविद्यालयों के परिसर
कुलाधिपति
एवं राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को राजनीति
का अखाड़ा न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों
पर रोक लगाने के लिए विश्वविद्यालय परिसरों को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित
किया जायेगा। राज्यपाल श्री यादव आज यहाँ राजभवन में विश्वविद्याल समन्वय
समिति की 87वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि
कुलपतियों का यह दायित्व है कि वे विश्वविद्यालयों में शुचितापूर्ण
शैक्षणिक वातावरण बनाने में पूरी तरह सख्ती बरतें और छात्रों में अनुशासन,
चरित्र और नैतिकता के गुण विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करें।
Read Full Text......