-->


MP TOP STORIES

Wednesday, September 5, 2012

अजा-अजजा के 725 विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण

पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 725 विद्यार्थियों को कम्प्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक संबंधित संस्था में 10 सितम्बर तक आवेदन-पत्र भेज सकते हैं। महिला आवेदक के लिए 30 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे। आरक्षित स्थानों में महिलाओं की अनुपलब्धता पर इन्हीं वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

Read Full Text......

Saturday, August 25, 2012

50 हजार अनुसूचित जाति-जनजाति युवाओं को मिलेगा रोजगार

मंत्री कुँवर शाह ने प्रशिक्षित आदिवासी लड़कियों को बाँटे प्रमाण-पत्र
आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि इस वर्ष प्रदेश में 50 हजार अनुसूचित-जाति एवं आदिवासी युवाओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिलाया जायेगा। इसके लिये विभाग के बजट में करीब 125 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर शाह आज भोपाल में मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मेपसेट) के सहयोग से ब्यूटी थैरेपी कोर्स में प्रशिक्षित आदिवासी लड़कियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर रहे थे। कोर्स में 20 लड़कियों ने 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण प्रदेश की प्रतिष्ठित ब्यूटीशियन श्रीमती निक्की बाबा द्वारा दिया गया।

Read Full Text......

Wednesday, October 5, 2011

महिला साक्षरता के प्रोत्साहन के लिये 19 करोड़ रुपये की राशि वितरित

कन्या साक्षरता योजना का फायदा मिला दो लाख से अधिक आदिवासी बालिकाओं को
Bhopal:Tuesday, October 4, 2011
  प्रदेश में आदिवासी वर्ग में महिला साक्षरता को बढ़ाने के लिये आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा कन्या प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना में इस वर्ष कक्षा 6 से कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली दो लाख 23 हजार से अधिक आदिवासी वर्ग की कन्याओं को प्रोत्साहन स्वरूप 19 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है।

Read Full Text......
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio