-->


MP TOP STORIES

Tuesday, October 9, 2012

आई.टी. क्षेत्र में निवेश बढ़ाने में नेसकाम बनेगा सहभागी

मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के कार्य में नेशनल एसोसियशन ऑफ साफ्टवेयर एण्ड सर्विसेज कंपनीज (नेसकाम) सहभागिता करेगा। यह निर्णय आज यहाँ मध्यप्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा नेसकाम द्वारा संयुक्त रूप से किए गए भव्य रोड शो में लिया गया।

Read Full Text......

Saturday, October 6, 2012

कन्या महाविद्यालय सागर में जन-भागीदारी से होंगे 32 लाख के कार्य

शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय, सागर में जन-भागीदारी मद से सात कार्य करवाये जाएँगे। इन कार्यों के लिए 32 लाख 20 हजार 724 रुपये जन-भागीदारी मद से स्वीकृत किए गए हैं।

Read Full Text......

Saturday, September 29, 2012

जबलपुर एवं सागर संभाग के 13 प्राध्यापक तैनात

जबलपुर एवं सागर संभाग के प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों की कमी वाले महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रतिभावान सहायक प्राध्यापकों अथवा प्राध्यापकों को दो माह के लिए डिप्लाय किया गया है। जबलपुर संभाग में 7 और सागर संभाग में 6 प्राध्यापक को डिप्लाय किया गया है। इसके पूर्व रीवा संभाग में 15 प्राध्यापक को तैनात किया जा चुका है।

Read Full Text......

Monday, September 17, 2012

शिक्षा उद्देश्यपूर्ण होना चाहिये

 आईसेक्ट-पत्रिका उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा उद्देश्यपूर्ण होना चाहिये। शिक्षा ऐसी हो जिससे बच्चों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार मिलें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ पत्रिका समूह तथा आईसेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पत्रिका उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2012 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य स्तर पर चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया।

Read Full Text......

Monday, September 10, 2012

विश्वविद्यालय परिसरों को राजनीति का अखाड़ा न बनायें

 प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किये जायेंगे विश्वविद्यालयों के परिसर
कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विश्वविद्यालय परिसरों को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया जायेगा। राज्यपाल श्री यादव आज यहाँ राजभवन में विश्वविद्याल समन्वय समिति की 87वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि कुलपतियों का यह दायित्व है कि वे विश्वविद्यालयों में शुचितापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाने में पूरी तरह सख्ती बरतें और छात्रों में अनुशासन, चरित्र और नैतिकता के गुण विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करें।

Read Full Text......

Saturday, September 8, 2012

शिकायतों पर कार्यवाही के लिए विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना


शिक्षा का अधिकार अधिनियम

शिक्षा का अधिकार अधिनियम में बच्चों के अधिकारों से जुड़ी शिकायतों पर कार्यवाही के लिये राज्य-स्तर और जिला-स्तर पर विशेष आर.टी.ई. सेल का गठन किया गया है। राज्य-स्तर पर यह सेल, पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र के मुख्यालय में कार्य करेगा। राज्य-स्तरीय आर.टी.ई. सेल का फोन नम्बर 0755-2550370 रहेगा। जिला-स्तर पर विशेष आर.टी.ई. सेल प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा केन्द्र में स्थापित किये गये हैं। यह सेल शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़ी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करेगा।

Read Full Text......

Wednesday, September 5, 2012

अजा-अजजा के 725 विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण

पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 725 विद्यार्थियों को कम्प्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक संबंधित संस्था में 10 सितम्बर तक आवेदन-पत्र भेज सकते हैं। महिला आवेदक के लिए 30 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे। आरक्षित स्थानों में महिलाओं की अनुपलब्धता पर इन्हीं वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

Read Full Text......

Tuesday, September 4, 2012

आबकारी संगठन के लिए 275 पद सृजित

राज्य शासन ने आबकारी संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए 275 पद सृजित किये हैं। इनमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी के 76, मुख्य लिपिक और लेखापाल 20-20, सहायक ग्रेड-एक 3

Read Full Text......

Monday, September 3, 2012

प्रतिष्ठित उद्योगों में 3000 आदिवासी युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रदेश में इस वर्ष प्रतिष्ठित उद्योगों में तीन हजार आदिवासी युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिलवाये जाने का कार्यक्रम मेपसेट ने तैयार किया है। इसके लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान भी रखा गया है।

Read Full Text......

Saturday, September 1, 2012

खेल अधिकारी प्रतिभाओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित करें


जिला खेल अधिकारियों को खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षित करने को कहा है। संचालक खेल डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आज यहाँ जिला खेल अधिकारियों की बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने परम्परागत खेलों को और बढ़ावा देने के लिये अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा।

Read Full Text......

सीधी भरती के पदों के लिए व्यापम लेगा केन्द्रीकृत परीक्षा

शासन ने विभिन्न विभाग के ऐसे राज्य-स्तरीय पद जिन्हें लोक सेवा आयोग के माध्यम से नहीं भरा जाता है, उन्हें मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम), भोपाल के माध्यम से भरे जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में समस्त विभाग को जारी परिपत्र में बताया है कि

Read Full Text......

Sunday, August 26, 2012

युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर-शिवराज

स्वामी विवेकानंन्द के आदर्शों पर चलकर स्वर्णिम मध्य प्रदेश को बनाने में युवा अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा के अन्तर्गत युवा संकल्प बाइक रैली का समापन कर रहे थे।

Read Full Text......

Saturday, August 25, 2012

50 हजार अनुसूचित जाति-जनजाति युवाओं को मिलेगा रोजगार

मंत्री कुँवर शाह ने प्रशिक्षित आदिवासी लड़कियों को बाँटे प्रमाण-पत्र
आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि इस वर्ष प्रदेश में 50 हजार अनुसूचित-जाति एवं आदिवासी युवाओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिलाया जायेगा। इसके लिये विभाग के बजट में करीब 125 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर शाह आज भोपाल में मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मेपसेट) के सहयोग से ब्यूटी थैरेपी कोर्स में प्रशिक्षित आदिवासी लड़कियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर रहे थे। कोर्स में 20 लड़कियों ने 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण प्रदेश की प्रतिष्ठित ब्यूटीशियन श्रीमती निक्की बाबा द्वारा दिया गया।

Read Full Text......

Thursday, August 23, 2012

खेल मंत्री द्वारा शिखर खेल अलंकरण-2012 घोषित

भोपाल में 29 अगस्त को होगा पुरस्कार वितरण समारोह
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री तुकोजीराव पवार ने आज यहाँ प्रदेश के चार सर्वोंच्च खेल पुरस्कार शिखर खेल अलंकरण-2012 की घोषणा की। खेल दिवस पर 29 अगस्त को भोपाल में एक समारोह में 14 एकलव्य, 10 विक्रम, 3 विश्वामित्र तथा एक लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड दिये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि एकलव्य पुरस्कार उदीयमान खिलाड़ियों को तथा विक्रम पुरस्कार 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दिया जाता है। विक्रम पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी भी दी जाती है। प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार तथा जीवन पर्यन्त खेल की सेवा करने के लिए लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाता है।
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 29 अगस्त के समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री तुकोजीराव पवार करेंगे। लंदन ओलंपिक में कुश्ती के रजत पदक विजेता श्री सुशील कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे।
एकलव्य अवार्ड - 2012
भोपाल के श्री हिमांशु धाकड़ को तैराकी, भोपाल के श्री विशाल विश्वकर्मा को फेन्सिंग, खण्डवा के श्री भूपेन्द्र यादव को ताइक्वांडो, ग्वालियर की कु. निशा जाटव को बाक्सिंग, उज्जैन की कु. एकता यादव को सेलिंग, जबलपुर की कु. मोना सेंगर को कबड्डी, जबलपुर के श्री शुभम राज पटेल को वुशु, भोपाल की कु. प्रियंका डाबी को थ्रो बाल, इंदौर के श्री धीरज दवे को कुश्ती, भोपाल की कु. रिया डेविड को साफ्ट टेनिस, भोपाल के श्री अमीत कनर्जी तथा श्री जयनेश पटेल को बास्केटबाल में संयुक्त पुरस्कार, इंदौर की कु. ओशिन टवानी को शूटिंग, भोपाल के श्री सत्यपाल तोमर को क्याकिंग केनोइंग तथा इंदौर की कु. आनंदिता गुप्ता को स्क्वैश के लिए एकलव्य पुरस्कार दिया जाएगा।
विक्रम अवार्ड - 2012
जबलपुर की कु. अंजुल नामदेव को वूशु खेल, भोपाल की कु. लतिका भण्डारी को ताइक्वांडो, भोपाल के श्री अंकित शर्मा को एथेलेटिक, रतलाम के श्री प्रकाश मिश्रा को बास्केटबाल, भोपाल के श्री कुशल थापा को कराते, सीहोर के श्री नितिन शर्मा को पावर लिफि्टंग, भोपाल के श्री अभय सिंह को क्याकिंग एवं केनोइंग, रतलाम की कु. शिवांगी झालानी को शूटिंग, भोपाल की कु.रेणु महाजन को फेन्सिंग तथा ग्वालियर की कु. रजनी झा को तैराकी खेल (निःशक्तजन) का विक्रम अवार्ड दिया जायेगा।
विश्वामित्र तथा लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड-2012
विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित होने वाले प्रशिक्षकों में ग्वालियर के श्री मनोज कुमार दुबे-कराते, भोपाल की सुश्री कमला रावत-जूडो तथा जबलपुर के श्री दिलीप पटेल-बास्केटबाल सम्मिलित हैं। लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड भोपाल के श्री शकील अहमद कुरैशी को हॉकी खेल की उल्लेखनीय सेवा पर दिया जाएगा।

Read Full Text......

Monday, August 20, 2012

प्रदेश की आदिवासी संस्कृति एवं इतिहास पर केन्द्रित पुस्तकों का प्रकाशन

प्रदेश में आदिवासी संस्कृति का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। जन-जातीय संस्कृति की जानकारी जन-सामान्य को देने के उद्देश्य से वन्या द्वारा विभिन्न पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से मध्य भारत के आदिवासियों का इतिहास, सतपुड़ा पर्वत के राजगोंड महाराज, बैगा लोक-कथाएँ, मध्यवर्ती भारत के मिथक एवं मराठों के गढ़ा-मण्डला के दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा जन-जातीय स्वतंत्रता सेनानियों, नायकों, महापुरुषों पर केन्द्रित पुस्तकें, टंट्या मामा एवं रानी दुर्गावती पर केन्द्रित स्केच-बुक भी प्रकाशित की गई है।

Read Full Text......

Friday, August 17, 2012

बीस एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिये 12.54 करोड़ का आवंटन

नवीन एकलव्य आवासीय विद्यालय

Sagar:Friday, August 17, 2012:


 
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में संचालित 20 एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिये 12 करोड़ 54 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले 5,512 जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को सीबीएससी पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में संचालित एकलव्य विद्यालयों में से 8 के निर्माण कार्यों के लिये 10 करोड़ 91 लाख की राशि जारी की गई है।

Read Full Text......

Thursday, August 16, 2012

हर शहर के पास स्मृति-वन बनायें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान
Tuesday, August 16, 2012


मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हर शहर के पास स्मृति वन बनाये जिसमें अपने परिजन की स्मृति में पेड़ लगाए जाए। जिस तरह से भोपाल में स्मृति-वन तथा इंदौर में पितृ पर्वत पर पेड़ लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज लोक संरक्षित क्षेत्र केरवा रोड में वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संकल्प दिलाया कि पृथ्वी को बचाने के लिये हर नागरिक साल भर में कम से कम एक पेड़ लगाए। उन्होंने क्षेत्र में बरगद का पेड़ लगाया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री सरताज सिंह भी उपस्थित थे।

Read Full Text......

Wednesday, August 15, 2012

लीक से हटकर जनसेवा करें-मुख्यमंत्री श्री चौहान

 प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं
Tuesday, August 15, 2012
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा लीक से हटकर जनसेवा के काम करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री आर.परशुराम भी इस मौके पर मौजूद थे।

Read Full Text......

Saturday, August 11, 2012

महाविद्यालयों के 10 हजार 297 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

कैरियर अवसर मेला और कैम्पस के माध्यम से हुआ प्लेसमेंट
शासकीय महाविद्यालयों में वर्ष 2009-10 से वर्ष 2011-12 तक की तीन साल की अवधि में 10 हजार 297 विद्यार्थी का विभिन्न कम्पनी में प्लेसमेंट हुआ है। यह प्लेसमेंट स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लगे कैरियर अवसर मेला और कैम्पस के माध्यम से हुआ है।

Read Full Text......

Saturday, June 16, 2012

भाषाओं को पुल बनाकर निकट आने की कोशिश करें- राज्यपाल

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अमृत महोत्सव के तीसरे पर्व का शुभारम्भ
Bhopal:Saturday, June 16, 2012
  राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज यहां हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'अमृत महोत्सव' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाषाओं के नाम पर हम एक दूसरे से दूर न हों, भाषाओं को पुल बनाकर एक दूसरे के निकट आने की कोशिशें करें। राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि हिन्दी समेत देश की सभी भाषाओं को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप समृद्ध बनाना है। 

Read Full Text......
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio